फिल्म का नाम बदलकर रिलीज़ होगी पद्मावती, सेंसर बोर्ड से मिली राहत

deepika-padukone-padmavati
पिछले कई दिने से विवादों में घिरी पद्मावती को सेंसर बोर्ड ने मंजूरी दे दी है और ये कुछ ही दिनों में सिनेमा घरो में दिखायी देगी| सूत्रों से पता चला है की फिल्म के टाइटल और कुछ सीन को हटाकर इसे रिलीज़ किया जा सकता है| फिल्म पद्मावती के कुल 26 सीन को हटाया जायेगा|

  आपको बता दू की संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित ये फिल्म शुरू से ही काफ़ी विवादों में रहा| लोग इस फिल्म के विरोध में सडको पर उतर आये थे| इसके लिए कई स्थानों पर धरना प्रदर्शन भी हुआ था| कही कही तो ये प्रदर्शन काफी भयानक रूप ले लिया था|

क्या था विवाद? 

  इस फिल्म का सबसे बड़ा विवाद ये था कि संजय लीला भंसाली ने इस फिम में पद्मावती के रोल को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है| आरोप यह लगाया गया है कि फिल्म में रानी पद्मावती और खि‍लजी के बीच ड्रीम सीक्वेंस है| हालांकि संजय लीला भंसाली खुद इस बात को खारिज कर चुके हैं| बाद में एक बयान में उन्होंने ये भी कहा कि उनकी फिल्म पूरी तरह जायसी की पद्मावत पर आधारित है| 

दीपिका पादुकोण भी घिरी विवादों में 

  इस फिल्म में पद्मावती को रोल दीपिका पादुकोण ने निभाया है और ये सबसे ज्यादा विवादों में घिरी| दीपिका पर रानी पद्मावती की छवि ख़राब करने का आरोप लगा था और इसके खिलाप सोशल मीडिया पर बहुत सारे ट्वीट किये गए थे| फिल्म निर्माताओ ने दीपिका को इससे दूर होने को कहा गया था| 

  यह फिल्म 12 दिसम्बर को रिलीज़ होने वाली थी परन्तु विवादों के कारण सेंसर बोर्ड द्वारा रिलीज़ की तारीख़ टाल दी गयी थी| अब सेंसर बोर्ड ने ये मंजूरी दी है कि अगर फिल्म का टाइटल और इसके कुछ दृश्य कट दिए जाते है तो हम इसे UA सर्टिफिकेट दे देंगे| जिससे फिल्म को सिनेमाघरों में आसानी से रिलीज़ किया जा सकता है| 

घुमर-घुमर गाना भी है इसमें शामिल

  सेंसर बोर्ड का कहना है की फिल्म में घुमर-घुमर गाना भी हमारे कट लिस्ट में शामिल है| अब सवाल ये उठता है की क्या इतने चर्चित गाने को फिल्म से हटाना सही होगा? ये गाना पहले ही काफी धूम मचा रखी है और हर लड़की इस गाने को गा कर थिरकती रहती है| 

  अब देखना ये है की सारे कटिंग के बाद फिल्म सिनेमाघरों में कितना धूम मचाती है| इससे पहले उड़ता पंजाब के भी बहुत से सीन काट लिए गए थे जो बॉक्स ऑफिस पर कोई जलवा नही दिखा सकी थी| 

  दोस्तों, मैं आपसे जानना चाहता हूँ कि इस फिल्म पर आपका विचार क्या है| आप अपने विचार हमें निचे कमेंट कर सकते है| यदि आपको ये पोस्ट अच्छा लगा तो इसे जरूर शेयर करे| 

thegital

Tech Blogger

Post a Comment

Previous Post Next Post