ये है भारत के 5 सबसे फ़ेमस Rappers

भारत के 5 सबसे फ़ेमस Rappers

क्लब म्यूजिक और रोज एक नयी पार्टी का शौक भारत में भी काफी जोरो पर है| ऐसे जगहों पर पार्टी करने के लिए धूम-धड़ाका वाले गाने खाफी पसंद किये जाते है| आजकल तो हर रोज एक नया गाना रिलीज़ होता रहता है| अब तो ऐसा लगता है की जिन गानों में में Rap का मिर्च-मसाला ना हो वो कही बजेगा ही नही| हर युवा के जुबान पर Rap Song ही रहता है|

  सबसे पहले Rappers का चलन विदेशो में काफी ज्यादा देखा जाता था| लेकिन अब ये भारत में भी अपनी जगह बना ली है| लोकप्रियता के कारण सभी म्यूजिक कंपनिया Rap Music पर ही अपना जोर दे रही है| YouTube और स्मार्टफोन के ज़माने में इसका बिज़नेस भी काफी फल-फुल रहा है| कोई भी Rap Song यदि YouTube पर लांच होता है तो कुछ ही समय में उसके views लाखों की संख्या तक पहुच जाता है|

भारत के 5 सबसे फ़ेमस Rappers 


  आज हम बात करने वाले है उन 5 सबसे फ़ेमस Rappers के बारे में जो भारत के सभी युवाओ के दिल में जगह बना रखे है| ये Rappers सिर्फ भारत में ही नही बल्कि विदेशों में भी खूब नाम कमा रहे है और हमारे देश का नाम रोशन कर रहे है|

#1 बादशाह 


दिल्ली के रहने वाले भारत के फ़ेमस Rapper बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है| बादशाह एक Rapper होने के साथ-साथ सिंगर और म्यूजिक प्रोडूसर भी है| जयादातर ये हरयाणवी, हिंदी और पंजाबी गाने गाते है| इनका "डीजे वाले बाबु" गाना खाफी ज्यादा पसंद किया गया था और बॉलीवुड में "हम्पी शर्मा की दुल्हनिया" में भी गाने दे चुके है| इनका YouTube पर Mercy गाना बहुत ही पॉपुलर है|

AFilmywap New Links - Bollywood Hollywood 480p Movies Download

#2 हनी सिंह 


आज इंडिया में हनी सिंह को कौन नही जनता ये सिर्फ भारत में ही नही बल्कि विदेशो में भी बहुत फ़ेमस Rapper है| हनी सिंह का असली नाम हिर्देश सिंह है ये अपने एक अलग लुक और स्टाइल में जाने जाते है| इनके फैन इनको यो यो हनी सिंह के नाम से पुकारते है| हनी सिंह ने भारत में Rap को एक पहचान दिलायी| बॉलीवुड में भी इनकी एक अलग पहचान है, इनका लुंगी डांस, ब्लू आईज, ब्राउन रंग, दिल चोरी गाना बहुत ही फ़ेमस है|

#3 रफ़्तार 


भारत के मशहूर Rappers में रफ़्तार का नाम भी आता है| इनका असली नाम दिल्लीन नायर है| रफ़्तार ने अपने करियर की शुरुआत डांसिंग से की थी ये डांस इंडिया डांस में भी अपनी परफारमेंस दिखा चुके है| बाद में इन्होने रैप और हिप हॉप गानों में में खुद को अजमाया और धीरे-धीरे सफलता इनके कदम चूमती गयी| बॉलीवुड के कई फिल्मो में रफ़्तार ने अपने रैप का जादू दिखया है| इनका सबसे फेमस गाना धाकड़, तमंचे पे डिस्को, बेबी मरवाके मानेगी, महबूबा(फुकरे2) इत्यादि है|

#4 हार्ड कौर 


भारत में हार्ड कौर सबसे फ़ेमस फीमेल Rapper है| इनका असली नाम तरन कौर ढिल्लों है| ये एक ब्रिटिश इंडियन हिप होप सिंगर है| भारत के कानपुर, उत्तर प्रदेश में जन्मी ये सिंगर सिर्फ भारत में ही नही बल्कि विदेशो में भी काफी फ़ेमस हैं| हार्ड कौर का एक ग्लासी गाना UK में बहुत ही फ़ेमस हुआ था| बॉलीवुड में भी ये बहुत गाने दे चुकी है जिनमे Move Your Body, टल्ली, पैसे फेंक जैसे गाने बहुत ही फ़ेमस है| ये बॉलीवुड की पहली ऐसी सिंगर है जो रैप गानों में अपने गाने दिए है|

#5 जे स्टार 


काफी कम समय में फ़ेमस हुए जे स्टार का पूरा नाम जगदीप सिंह है| जे स्टार नाम से फ़ेमस इस पंजाबी सिंगर ने अपने करियर की शुरुआत एक डिस्क जॉकी से की थी| इन्होने ने हनी सिंह के साथ गबरू गाने से रैप दुनिया में जगह बनायीं| ये बहुत ही टैलेंटेड रैपर और सिंगर है| इनका तू मेरी गर्लफ्रेंड मैं तेरा बॉयफ्रेंड गाना बहुत ही फ़ेमस है, जो YouTube पर काफी धमाल मचाये रखा था|

   इन सभी रैपर के सारे गाने आप YouTube पर देख सकते है| ये रैपर जब भी कोई गाना YouTube पर डालते है तो वो टॉप ट्रेंड लिस्ट में रहता है| इन सभी रैपर की कमाई भी अच्छी-खासी है| ये एक शो के लाखों से करोड़ो रूपए तक लेते है|

   दोस्तों आप हमें बताये ही आपका सबसे बेस्ट सिंगर या रैपर कौन है आप अपने जवाब हमे निचे कमेंट्स कर सकते है| यदि आपको हमारा ये पोस्ट पसंद आया तो इसे जरूर शेयर करे| 

thegital

Tech Blogger

Post a Comment

Previous Post Next Post