इन स्वस्थ आदतों के साथ इस नए साल का शुरुआत करे

स्वस्थ आदतों के साथ इस नए साल का शुरुआत करे
  सबसे पहले मैं आपको इस नए साल की हार्दिक बधाई देना चाहता हूँ| सभी ने अपने इस साल को एक नए सिरे से शुरू करने का विचार कर लिया है| कुछ लोग सोचते है मैं अब ये करूँगा या वो करूँगा| जो इस साल नही कर पाया अब इस नए साल से शुरू करूँगा| इन सभी में हम एक चीज भूल जाते है, हमारा हेल्थ|

  दोस्तों, जब तक हम स्वस्थ नही रहेंगे हम अपने बाकि काम को असहनी से नही कर पाएंगे| स्वस्थ्य के साथ आपको अपने मानशिक स्थिति को भी मजबूत बनाना है| इसके लिए हमें अपने लिए थोडा टाइम निकलना पड़ेगा| हम आपको कुछ हेल्थ टिप्स देंगे जिससे आप हमेशा अपने आपको स्वस्थ्य फील करेंगे| 

  आपको ज्यादा बदलाव नही करने है बस अपने रोजमर्रे के लाइफ से थोडा अलग करना होगा| मैं कुछ ऐसे ही हेल्थ टिप्स निचे बताया है आप इसे जरूर फॉलो करे- 

रोज़ाना व्यायाम 

  इस नए साल अपने आप से प्रॉमिस करे कि मैं रोज़ाना 40 मिनट तक व्यायाम करूँगा| व्यायाम स्वस्थ्य के लिए बहुत ज़रूरी है ये आपके बॉडी को फिट रखता है और कई प्रकार के रोगों से भी दूर रखता है| इसके लिए जरूरी नही की आप gym ज्वाइन करे यदि आप अपने आसपास के शुद्ध वातावरण में दौड़ लगाये और थोडा सा घर पर व्यायाम करे तो इतना काफ़ी है| इसके साथ ही आप योगा से भी अपने शरीर और मन को स्वस्थ्य रख सकते है| 

अच्छी नींद सोये

  अच्छी नींद आपके स्वस्थ्य के लिए बहुत जरूरी है| हम सिर्फ अपने शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए नही सोते बल्कि इससे हमारे दिमाग को बहुत आराम मिलता है| दिमाग को आराम देना मतलब आप कई रोगों से दूर रहेंगे| दिमाग अगर शांत है तो आपका हर काम बहुत ही आसानी से हो जायेगा और आप तनाव से दूर रहेंगे| आपको जानकर हैरानी होगी की तनाव से कई सारे रोग उत्पन्न होते है| इसलिए रोज़ाना आप अच्छी नींद सोये| 

फ्रेश वातावरण में समय बिताये

  आजकल के व्यस्त लाइफ में हम भूल जाते है कि हमारे शरीर के लिए फ्रेश वातावरण भी ज़रूरी है| यदि आपका ऑफिस या घर ऐसी जगह नही है जहा फ्रेश हवा की कमी है तो आप कुछ समय किसी पार्क या ऐसी जगह बिताये जहा आपको फ्रेश वातावरण मिले| आपको पता है ऑक्सीजन की कमी से हमारे शरीर में आलसपन पनपता है| जो कई रोगों को दावत देने का कार्य करता है| 

दोस्त और फैमिली के साथ समय बिताये 

  इस नए साल से अपने व्यस्त शिड्यूल में से थोडा टाइम निकालकर अपने दोस्त और फैमिली के साथ समय बिताये| आपको ये टिप्स थोडा अज़ीब लगा होगा परन्तु ये सच है अगर आप थोडा टाइम अपने दोस्त और फैमिली के साथ बिताते है तो आपकी मानशिक स्थिति बहुत ही मजबूत होगी| आपको उनसे कर सारी समस्याओं से लड़ने की शक्ति मिलेगी| किसी ट्रेवल एजेंसी से संपर्क कर कही घुमने भी जा सकते है|



जंक फूड दूर रहे 

  आजकल के 4G लाइफ में जंक फूड काफी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहा है| पिज़्ज़ा, बर्गर जैसे फ़ूड को हमसे दुरी बनानी होगी| इससे मोटापे की संभावना बहुत ही ज्यादा बढ़ जाती है| इसके आलावा आप हरी सब्जियों और फल का सेवन करे ये बहुत ही लाभदायक होता है| 

उचित मात्रा में पानी का सेवन करते रहे 

  जल ही जीवन है ये तो अपने सुना ही होगा| अधिकतर लोगो को मैंने देखा है कि जब उन्हें प्यास लगती है तभी जल का सेवन करते है| ऐसा नही करनी चाहिए पानी का सेवन हमें दिनभर थोडा-थोडा करना चाहिए| बोतल के बजाये आप गिलाश में पानी पिए| बोतल में हम सिर्फ एक या दो घूंट ही पियेंगे बल्कि गिलाश में हम ज्यादा पानी पी सकते है| 

   यदि आप इन सभी टिप्स को रोज़ाना करते है तो मैं भरोसा दिलाता हूँ कि आप डाक्टर से दूर ही रहेंगे| छोटे-मोटे रोगों से ही बड़ा रोग होता है यदि हम इसी से दूर रहे तो हम सभी प्रकार के रोगों से दूर रहेंगे| 
  
  दोस्तों, आपको हमारा ये पोस्ट कैसे लगा, आप कमेंट्स करके जरूर बताये| इस पोस्ट को अपने दोस्तों और फैमिली के साथ शेयर करे और उन्हें स्वस्थ्य बनाये रखे| 

thegital

Tech Blogger

Post a Comment

Previous Post Next Post