बाहुबली 2: द कन्क्लूज़न अब विदेश में भी किया जा रहा है रिलीज़

bahubali-2-the-conclusion-in-russia-and-japan

बाहुबली 2: द कन्क्लूज़न, बाहुबली मूवी का दूसरा संस्करण है| इसके दोनों ही संस्करण पुरे भारत में काफी धूम मचाई थी और कमाई में कई सारे रिकॉर्ड तोड़े थे| अब यह फिल्म विदेशो में भी धूम मचने पूरी तरह तैयार है| Shobu Yarlagadda ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है कि बाहुबली 2: द कन्क्लूज़न अब जापान में रिलीज़ होने को तैयार है|

  ये फिल्म अभी जापान के टोक्यो शहर में 29 दिसम्बर से रिलीज़ हो रही है| खबर ये भी है की 11 जनवरी 2018 को रूस में भी रिलीज़ किया जा रहा है| सभी ट्रेलर इन्टरनेट पर आ गए है|

बाहुबली 2: द कन्क्लूज़न का ट्रेलर रूसी भाषा में- 




बाहुबली 2: द कन्क्लूज़न का ट्रेलर जापानी भाषा में- 





आइये अब फिल्म के बारे में थोड़ा जान लेते है- 


कहानी:- यह फिल्म बाहुबली के पहले पार्ट के आगे की कहानी है| बाहुबली 2: द कन्क्लूज़न में महेंद्र बाहुबली को अपने पिता के बारे में पता चलता है, जो महिष्मति के महाराजा बनने वाले थे। इसके बाद कहानी अमरेंद्र बाहुबली और देवसेना की प्रेम कथा के इर्द-गिर्द घूमती है। देवसेना ही महेंद्र बाहुबली की मां है, जो पहली फिल्म में हमेशा बेड़ियों में बंधी दिखी हैं। इस फिल्म में महेंद्र बाहुबली अपने पिता के हत्या की साज़िश और अपनी माँ पर होने वाले अत्याचार का बदला लेता है| कहानी थोड़ा साधारण है जिसमें अंत में बुराई पर अच्छाई की जीत दर्शाया गया है।

निर्देशक:- एस.एस. राजामौली

स्टार कास्ट:- प्रभास, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राणा डग्गुबती, रम्या कृष्णन, सत्यराज, रोहिणी, राकेश वररे, नोरा फतेही, चरणदीप, मेका रामकृष्णा, नास्सर, अदिवि शेष, तनिकेल्ल भरनी|


कट्टप्पा ने बाहुबली को क्यूँ मारा? 

  यही सवाल है जिसे जानने के लिए करोड़ो लोगो ने इस फिल्म को देखना चाहा| ये सवाल बहुबाली के पहले पार्ट से ही कई दिनों तक काफी सुर्खियों में रहा था| शायद इसी के कारण ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाया था| विदेशो में भी लोग इसके लिए काफी इच्छुक होंगे इसीलिए अभी इसे जापान और रूस में रिलीज़ किया जा रहा है| 

  बाहुबली के दोनों पार्ट्स मेरा सबसे बेहतरीन मूवीज है मैं तो आज भी जब भी टाइम मिलता है इसे देख लेता हूँ| इसके कई दृश्य तो देखने लायक है| दुसरे पार्ट में तो म्यूजिक भी काफी अच्छा है|

  अगर आप भी बाहुबली के फैन है तो हमें बाहुबली मूवी के बारे में बताये की कौन सा दृश्य आपको सबसे अच्छा लगा है| आप हमें निचे कमेंट्स कर सकते है और इस पोस्ट को शेयर करना भूले| 

thegital

Tech Blogger

Post a Comment

Previous Post Next Post